नगर आयुक्त नूपुर वर्मा के निर्देशन पर केद्रीय विद्यालय श्रीनगर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया जागरूक

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। नगर आयुक्त/उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा के निर्देशन पर केंद्रीय विद्यालय श्रीनगर में आज नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र छात्राओं को कचरा प्रबंधन, जैविक अजैविक कूड़ा, पॉलीथिन उन्मूलन के बारे में जानकारी दी गई।
नगर निगम श्रीनगर में आज नगर निगम के कार्मिकों तथा केंद्रीय विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा बाजार क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता हेतु प्रभात फेरी निकाली गई। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में कूड़ा निस्तारण व पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के संबंध में लोक कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय श्रीमती कृति सक्सेना, अवर अभियंता पूजा नेगी, नगर निगम श्रीनगर से संजय पंत, अतुल सहित विभिन्न लोक कलाकार व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।