राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से  कुमाऊं मंडल के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शिष्टाचार भेंट की

 

Dehradun- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में कुमाऊं मंडल के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को समूहों द्वारा बनाए गए उत्पाद भेंट किए। राज्यपाल ने उत्तराखंड में स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जो उत्पाद समूहों द्वारा बनाए जाते हैं उनमें पैकेजिंग और वैल्यू एडिशन करने की जरूरत है। इससे उनके उत्पादों की वैल्यू बढ़ेगी और उनकी आर्थिकी को लाभ मिलेगा।

राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ रही है इसको देखते हुए उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा समूहों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर समृद्धि स्वंय सहायता समूह की अध्यक्ष, श्रीमती दीपा पुनेरा, नव चेतना समूह की अध्यक्ष श्रीमती नीमा बिष्ट और उज्ज्वल समूह की सरोज उपस्थित रही।