CM धामी को जन्मदिन पर राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

देहरादून- राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें फोन कर अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने राष्ट्रपति की ओर से मिली शुभकामनाओं के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि महान लोगों का आशीर्वाद उन्हें राज्य के सर्वांगीण विकास में सतत रूप से प्रयासरत रहने की प्रेरणा प्रदान करेगा।