देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर ब्लॉक में यूथ कांग्रेस द्वारा यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान का आयोजित किया गया।

प्रदीप कुमार

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। आज देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर ब्लॉक में यूथ कांग्रेस की प्रदेश सहप्रभारी नवनीत कौर के आगमन पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नवनीत कौर का जोरदार स्वागत किया । यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर ने कहा कि यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान मे प्रदेश सह प्रभारी युवा कोंग्रेस उत्तराखंड नवनीत कौर ने कहा कि पार्टी में युवाओं को जोड़ने के लिए पूरे देश में यूथ कांग्रेस अभियान चला रही है इस अभियान के तहत आज देवप्रयाग विधानसभा के कीर्ति नगर में यूथ जोड़ो भूत जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें यूथ को जोड़ने का आवाहन किया एवं प्रत्येक बूथ पर पांच नए यूथ यजोड़ने का संकल्प सभी कांग्रेस के युवा साथियों से किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष युवा कोंग्रेस आशीष राणाकोटी ने कहा कि जिला देवप्रयाग/नरेंद्रनगर में युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है इस अवसर पर प्रदेश सचिव रामलाल नौटियाल द्वारा कहा गया कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में बेरोजगारों को रोजगार देने का काम सरकार द्वारा किया गया इसलिए कांग्रेस सरकार को लाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। सेवादल जिलाअध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद , विधानसभा उपाध्यक्ष अभिषेक उनियाल ने कहा कि पूरी विधानसभा में युवाओं को जोड़ने के लिए हम संकल्प वध है एवं विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर महिला कोंग्रेस अध्यक्ष मीनाक्षी पोखरियाल, एनएसयूआई के पूर्व गढ़वाल अध्यक्ष पंकज जोशी, दीपक बहुगुणा, अनुराग बर्थवाल, उपाध्यक्ष विकास चंद्र,आलोक सिंह गोलू, शिवम,उदय,नीरज, धनवीर सिंह आदि उपस्थित रहे,