चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर आप कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर ISRO के वैज्ञानिकों और देशवासियों को दी बधाई

 

हरिद्वार- आम आदमी पार्टी हरिद्वार द्वारा चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर इसरो के वैज्ञानिकों और पूरे देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा की देश के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कर विश्व में इतिहास रचने का काम किया है। आज पूरे‌ देश के लिए यह गौरवशाली श्रण है।
पार्टी की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा की आज भारत ने चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग कर पूरे विश्व में इतिहास रच दिया है। जब चंद्रयान-3 लैंडिंग कर रहा था तो पूरे विश्व की नजर भारत के अभियान पर थी इस सफलता पूरा श्रैय इसरो के उन महान वैज्ञानिकों को जाता है जिन्होंने रात दिन वर्षों की तपस्या के बाद इतिहास रच डाला।
महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि कल पूरे देश के साथ-साथ पूरे विश्व की निगाह इसरो द्वारा भेजे गए चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर थी। पूरा देश आज अपने आप को गोरांवित महसूस कर रहा है। आज भारत पूरे विश्व में एक बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है। देश की प्रतिभा का लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अनिल सती, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ओ पी मिश्रा,CYSS जिला अध्यक्ष अमनदीप, विधानसभा उपाध्यक्ष धीरज पीटर, संगठन महामंत्री आशीष गॉड, मयंक गुप्ता,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अकरम , आसिफ पीर, विधानसभा सचिव पवन कुमार, अल्तमस मौजूद रहे।