भारतीय किसान संघ की बैठक में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया ,

हुबली -(कर्नाटक) अखिल भारतीय प्रबंध समिति बैठक  भारतीय किसान संघ 11से13 अगस्त 2023 केशवापुर श्रीनिवास गार्डन हुबली उत्तर कर्नाटक में राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्रीनारायण चौधरी की अध्यक्षता और मोहनी मोहन मिश्रा राष्ट्रीय महामंत्री के संचालन में एक लाख गांवों मे ग्राम समिति का गठन करने का संकल्प लिया साथ ही देसी गाय आधारित जैविक खेती करने वालों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया वृक्षारोपण भगवान बलराम जयंती किसान दिवस अधिक से अधिक ग्राम समितियों में करने का निर्णय लिया,

अखिल भारतीय कार्यकारिणी प्रदेश प्रान्तो अध्यक्ष महामंत्री संगठन मंत्री की बैठकों मैं उपरोक्त निर्णय लिया अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री मंत्री के प्रवास पर भी विचार व्यक्त किया गया, हर जिले तथा हर विकास खण्ड तक सदस्यता के माध्यम से पहुंचे का निर्णय लिया,

बैठक में अखिल भारतीय संपर्क अधिकारी  रामलाल जी अखिल भारतीय संगठन मंत्री,  दिनेश कुलकर्णी , सह संगठन मंत्री  गजेंद्र सिंह जी का भी अलग-अलग सत्र में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ,उन लोगों के अलावा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  जुगल किशोर जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भैया राम मोरिया जी, दिल्ली के प्रदेश चौ हरपाल सिंह, प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र जी ,संगठन मंत्री चित्तौड परमानंद जी, प्रदेश अध्यक्ष  भवन विक्रम डबराल जी, उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री चौधरी कुंवरपाल सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष कुशल पाल जी, संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल सिंह राणा,  चंद्रशेखर सोनपाल जी दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त क्षेत्र संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित राम चेलाजी कमलेश जी मेरठ संगठन मंत्री सुनील जी प्रदेश महामंत्री राज सिंह चौहान जी प्रांत महामंत्री डॉक्टर कुलदीप जी, प्रांत कोषाध्यक्ष ओमकार त्यागी महेश चौधरी अतुल माहेश्वरी जी मनीष शर्मा जी तुलाराम जी सुंदरलाल जी गन्ना प्रमुख शाई रेडी जी सहीत 38 प्रांतों के अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष संगठन मंत्रियों ने संगठन मजबूत करने के लिए संकल्प लिया ,

संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल सिंह राणा ने कहा है अगर तमन्ना बढ़ने की मत उलझनों छोटी बातों में अपनी धुन में बढ़ते जाओ तूफानी काली रातों में हम सभी की जिम्मेदारी है लक्ष्य को पूरा करने की और वह हम सब करके रहेंगे यह संघ मैं सिखाया जाता है अखिल भारतीय अधिकारी का गांव प्रांत के अधिकारी का गांव जिला के अधिकारी का गांव और विकासखंड के अधिकारी का गांव और उसकी न्याय पंचायत के हर गांव में सदस्यता करेंगे, पुराने निष्क्रिय लोगों को फिर से सक्रिय करेंगे ,उनको सम्मान से आगे बढ़ाएं ,यह संकल्प हम अपने मन में लेकर जा रहे हैं, पूरा करके ही लौटेंगे,