देवलगढ़ क्षेत्रीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति की नई कार्यकारणी का गठन

गबर सिंह भंडारी

श्रीनगर गढ़वाल।आज देवलगढ़ मे मां भगवती गौरा राजराजेश्वरी शक्तिपीठ में देवलगढ़ क्षेत्रीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति की नई कार्यकारिणी का सर्व सहमति से गठन किया गया। समिति के वर्तमान अध्यक्ष कुंजिकाप्रसाद उनियाल लगातार चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित किए गये। सुमाड़ी से सुरेश मुयाल बरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूपेन्द्र सिंह पंवार ओडला उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष,अखाड़ा से बिसाम्बरी देबी उपाध्यक्ष, सरणा से गबर सिंह भण्डारी महासचिव, देवलगढ़ से दुर्गेश कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। वही ताजबर कुमार,विकास भण्डारी,सचिन भण्डारी,संगठन मंत्री,ऋषभकुमार,उत्तमसिंह कैंतुरा और राजेश कुमार को प्रचार मंत्री बनाया गया है।
शिवप्रसाद,बिमलसिंह,मंगल।सिंह,सुनील पुरी,कोमल देवी व हेमा देवी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
कुंजिकाप्रसाद उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक देवलगढ़ क्षेत्रीय विकास एवं सांस्कृतिक समिति के क्षेत्र विस्तार का निर्णय लिया गया।बैठक में पौड़ी,खिर्सू, देवलगढ़ ,धारीदेवी और श्रीनगर को पर्यटन सर्किट से जोड़ने पर कैबिनेट मंत्री डॉ०धनसिंह रावत का आभार ब्यक्त करते हुए पर्यटन सर्किट सम्बन्धी कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराने की मांग की गई। देवलगढ़ क्षेत्रीय स्तर पर शीघ्र स्वच्छता अभियान के साथ नशामुक्ति अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पूर्व प्रधान शिवप्रसाद,गबर सिंह भण्डारी,दुर्गेश कुमार,सुरेश मुयाल,राजेशकुमार ने विचार व्यक्त किए।
बैठक का संचालन मंगलसिंह ने किया।