साइबर ठगी के शिकार व्यक्तियों को साइबर सेल ने पहुंचाई राहत, लौटाए एक लाख पैंतीस हजार से अधिक की धनराशि

चमोली -साइबर ठगी के शिकार व्यक्तियों को साइबर सेल ने पहुंचाई राहत, लौटाए एक लाख पैंतीस हजार से अधिक की धनराशि
साइबर सेल चमोली व वर्चुअल पुलिस थाना द्वारा लगातार साइबर ठगी से बचने के लिए जनता को जागरूक करने के पश्चात भी लोग चेतावनी पर गौर ना कर ठगी के शिकार हो रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक चमोली  प्रमेन्द्र डोबाल  द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु गठित साइबर सेल द्वारा जनपद में साइबर फ्रॉड सम्बन्धी किसी भी शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक साइबर सुश्री नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में तत्परता से कार्य करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों के खाते में धनराशि वापस करायी जा रही है। इसी क्रम में
1- दिनाँक 26/07/2023 को सुशीला देवी निवासी थराली द्वारा साइबर सेल को जानकारी दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल के झांसे में आकर अपनी निजी जानकारी साज्ञा की जिसके पश्चात उनके द्वारा ओटीपी साझा किया गया व उनके साथ ₹ 22,048/- की ठगी हो गयी।
2- दिनाँक 16/05/2023 को किरन देवी निवासी हेलंग जोशीमठ द्वारा शिकायत दर्ज करवायी कि किसी फ्रॉड कॉल के जरिए 35,000/- की धोखाधड़ी कर दी है।
3- माह जून में मोहम्मद सुलेमान द्वारा साइबर पोर्टल के माध्यम शिकायत दर्ज करवायी व बताया कि उनके साथ किसी अज्ञात कॉल से 61,000/- की धोखाधड़ी की गयी।
4- दि0 29/7/2023 को सतीश चन्द्र निवासी कर्णप्रयाग द्वारा शिकायत दर्ज की होटलों के सर्वे करने के बाद रेटिंग देने के नाम पर 57,511 की धोखाधड़ी की गयी।
उक्त सभी शिकायतों पर साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित कंपनियों से पत्राचार व तकनीकी मदद से उक्त व्यक्तियों के खाते में क्रमश: ₹ 22,048, ₹ 20,308, ₹ 61,000, ₹32,511 कुल ₹ 1,35,867/- वापस करवाए गए।
पुलिस टीम-
1- उ0नि0 नवनीत भंडारी प्रभारी साइबर सेल
2- हे0कां0 अंकित पोखरियाल
3- कां0 चन्दन नागरकोटी
4- कां0 राजेन्द्र रावत