भाजपा सरकार प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग बन्द करे,गुस्साए कांग्रेसियों ने महानगर जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में फूंका पुतला
Share this Post

रूड़की।महानगर जिला कांग्रेस कमेटी,रुड़की के तत्वाधान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार का तथा एसएसपी नैनीताल के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए पुतला दहन का कार्यक्रम शहीद चंद्रशेखर चौक पर किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है,इसीलिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है।उन्होंने कहा कि विगत आठ अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस समर्थकों को जगह-जगह नैनीताल पुलिस द्वारा रोका गया,ताकि लोग रैली में प्रतिभाग ना कर सकें।यह कृत्य उनके द्वारा प्रदेश सरकार के दबाव में लिया गया,जबकि उन्होंने संविधान की शपथ लेकर अपनी सेवाएं शुरू की है।उनका यह आचरण सेवा नियमावली के खिलाफ है।कांग्रेस बदले की भावना से कार्य नहीं करती है,लेकिन कर्तव्य के प्रति निर्वाहन न करने वाले अधिकारियों को आने वाली सरकार में जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाएगी।कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ०हरविंदर सिंह ने कहा कि सरकार जन भावनाओं पर खरी नहीं उतरी है,इसीलिए सरकारी अधिकारियों को उल्टे सीधे काम करने के लिए बोल रही है।उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कानून का पालन करना चाहिए।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार दमनकारी नीतियों पर उतर आई है तथा जनता की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस के बढ़ते जनाधार को देखकर प्रदेश सरकार बौखला गई है,जिस कारण वह विपक्ष की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है।कहा कि आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता इस जनविरोधी सरकार को सबक सिखाएगी।इस अवसर पर जिला महामंत्री मुनफैत अली,वैभव सैनी,पूर्व पार्षद संजय गुड्डू,ओवैस अंसारी,भूषण त्यागी,पूर्व मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता आदि ने भी अपने विचार रखें।इस दौरान मदनपाल सिंह भडाना जिला उपाध्यक्ष,महिला कांग्रेस अध्यक्ष यास्मीन खान,वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री वीना आनंद,जिला महामंत्री सुभाष चंद्र शर्मा,सुनील शर्मा,सुधीर कुमार जिला सचिव गुलफाम अहमद,नितिन सैनी,बेनी प्रसाद सैनी,विशाल सहगल,गौरव प्रधान,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुलकी राज सैनी,जिला उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह मलिक,मुस्तकीम मलिक,गफ्फार राणा,कुर्बान जिला सचिव,पंडित वीरेंद्र शर्मा,भूषण त्यागी,जिला महामंत्री तमरेज आलम,ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी,रिजवान अहमद,जिला सचिव मिंटू जायसवाल,नंदलाल यादव,कादिर अली,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ओवैस अंसारी,फजलुर रहमान पार्षद,सादिक अली,सचिव अमित कुमार,राजकुमार,मकसूद हसन,जिला महामंत्री उम्मीद गाजी,सुभाष चौधरी पीसीसी सदस्य अतार रहमान,गुलशन,मनोज सैनी,राजवीर सिंह,पार्षद ताहिर,हसन चौधरी,फतेह सिंह,कार्यालय सचिव नूर आलम,जिला प्रवक्ता अनिल कुमार पुंडीर,दिनेश कुमार,अब्दुल,विवेक शर्मा,नितिन कुमार त्यागी आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

By admin

You missed