भाजपा खिर्सू मंडल द्वारा बूथ स्तर पर हरेला पर्व के तहत वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

गबर सिंह भंडारी

श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा खिर्सू मंडल द्वारा बूथ स्तर पर हरेला पर्व के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खिर्सू प्रधान संघ के अध्यक्ष व बलोड़ी ग्राम सभा के प्रधान बृजमोहन बहुगुणा के साथ ही कार्यक्रम के सह संयोजक खिर्सू मंडल महामंत्री अनिल भंडारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। “प्रकृति को हरा बनाना है, धरती का मान बढ़ाना है, हरी रहेगी वसुंधरा, यह संकल्प उठाना है”।हरेला पर्व पर भाजपा सरकार प्रदेशभर में वृक्षारोपण अभियान चलाकर दस लाख पौधे रौपेगी। प्रकृति के संरक्षण का यह अभियान भाजपा ने पिछले सप्ताह से शुरू किया था। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं को कहा है कि प्रकृति के सरंक्षण के लिए हमें एकजुट होना चाहिए, हर बूथ पर कम से कम 30–30 पौधों का रोपण करें । हरेला पर्व के मध्य नजर खिर्सू भाजपा मंडल द्वारा बलोडी बूथ स्तर पर जाकर ऋषिकुल सेवा आश्रम बलोड़ी से वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें रुद्राक्ष, आंवला,आम, माल्टा, नारंगी, लीची आदि वृक्षों वृक्षारोपण किया गया। बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर फलदार पौधों का रोपण किया। बड़ी संख्या में हो रहे पेड़ कटान को देखते हुए भाजपा खिर्सू मंडल के सभी सम्मानित सदस्यों ने कहा कि पेड़ हम सबकी जरूरत है अगर इस जरूरत को पूरा करने के लिए कहीं पेड़ काटने की आवश्यकता है तो यह भी जरूरी है कि एक पेड़ के बदले में कम से कम 10 वृक्ष लगाए जाएं। हरेला पर्व के इस कार्यक्रम में बृजमोहन बहुगुणा, अनिल भंडारी,भूपेंद्र पंवार, जयकृत राणा, पारस चौहान, योगेश बहुगुणा, मीडिया प्रभारी अनन्त भंडारी आदि लोग उपस्थित थे।