विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शिवालिक नगर मंडल क्षेत्र के बूथ संख्या189, 191 और 193 में घर-घर संपर्क कर भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों के बारे में जनता को अवगत कराया।

सहसपुर -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शिवालिक नगर मंडल क्षेत्र के बूथ संख्या189, 191 और 193 में घर-घर संपर्क कर भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों के बारे में जनता को अवगत कराया। साथ ही पत्रक वितरित किए।

विधायक ने कहा समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार द्वारा संचालित किसी न किसी योजना से लाभान्वित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश आज तरक्की कर रहा है। विधायक ने इस दौरान 2024 में भी भाजपा को ही वोट देने हेतु जनता से अपील की।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत, महामंत्री धर्मपाल बिष्ट, उपाध्यक्ष जयवीर सिंह राणा, उपाध्यक्ष बिजेंद्र उनियाल, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सामंत, पार्षद बीना रतूड़ी, विमल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन रावत , अमित रावत, सुरेंद्र नेगी, बलबीर गुनियाल, रुक्मणि रावत, मीरा, शांति आदि बूथ समिति सदस्य एवं कार्यकर्ता भी साथ रहें।