चारधाम यात्रा हेतु चमोली पुलिस की तैयारी तेज: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए साईन बोर्ड
आगामी चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए चमोली पुलिस व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।
इसी क्रम में यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस द्वारा ज्योतिर्मठ एवं कर्णप्रयाग क्षेत्र में यातायात से संबंधित आवश्यक साइन बोर्ड स्थापित किए गए हैं, जिससे यात्रियों को मार्गदर्शन, दिशा-निर्देश एवं यातायात नियमों की स्पष्ट जानकारी मिल सके।
इन साइन बोर्डों के माध्यम से वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग, पार्किंग व्यवस्था, गति नियंत्रण एवं संवेदनशील स्थलों की जानकारी प्रदान की जा रही है, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था एवं दुर्घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।
चमोली पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध हो।
