Share this Post
चम्पावत -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन एवं खेल क्षेत्र से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चम्पावत को “आदर्श जनपद” के रूप में विकसित करने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है।
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में प्रशिक्षण हेतु टाइप-3/4 आवासीय परिसर तथा CMO कार्यालय भवन निर्माण के साथ District Early Intervention Centre एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने एक हजार परिवारों को मौन पालन हेतु प्रशिक्षण आदि के लिए ₹2 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान करते हुए मोनपोखरी से नीड तक 2 किमी सड़क का डामरीकरण एवं सुधारीकरण, अमोड़ी-छतकोट बाईपास में 5 किमी मोटर मार्ग/पुल निर्माण, जनपद में 50 हैंडपंपों की स्थापना, क्षेत्र पंचायत पाल्सो में आंतरिक टाइल्स मार्गों का निर्माण, ग्राम शक्तिपुरबूंगा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में 10-10 सोलर लाइट की व्यवस्था की घोषणा की।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ब्यानधूरा बाबा मंदिर सहित सभी मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण, नागनाथ मंदिर के समीप रामलीला मंच का निर्माण एवं विकास, चम्पावत में भवन एवं व्यापारिक परिसर का निर्माण, ढकना-बडोला से सेरोला तक लिंक मार्ग निर्माण, बनलेख से हिंगला देवी मंदिर तक मोटर मार्ग, पूर्वांचल एग्रो संस्कृत विद्यालय का पुनरोत्थान, जल संस्थान कार्यालय हेतु जल भवन का निर्माण, मनेश्वर-चैड़ा राजपुर मार्ग एवं उससे जुड़े मार्गों में इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य, 20 स्थानों पर सोलर लिफ्ट पेयजल सिंचाई योजनाओं की स्थापना, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा एवं कृषकों की आय वृद्धि हेतु ₹5 करोड़ की सामूहिक घेरबाड़ योजना की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने अमोड़ी-सिप्टी मोटर मार्ग पर दो बेली ब्रिजों के निर्माण, खर्ककार्की क्षेत्र में खेल मैदान का विकास, विकास भवन चम्पावत का कुमाऊंनी शैली में पुनरोद्धार तथा ग्राम सभा नघान से डोडेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण की भी घोषणा की।

By admin

You missed