भाजपा महिला मोर्चा का दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम का संकल्प के साथ हुआ समापन

गबर सिंह भंडारी

श्रीनगर गढ़वाल – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम का समापन शनिवार को हो गया। इस दौरान महिला समूह, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सेविकाओं के साथ संवाद । इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ प्रवास कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी निभाई और पीएम मोदी जी को प्रदेश की पांचों लोक सीटें जीताकर देने का संकल्प लिया गया।
प्रवास कार्यक्रम के समापन अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानिति निवासन के निर्देशानुसार पार्टी द्वारा प्रदेश में दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम किया गया। इस प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने महिला समूहों, स्वयं सेवी संस्थाओं, आशा वर्करों, आगनबाड़ी कार्यकत्रियों, नारी सशक्तिकरण की योजनाओं के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के साथ संवाद किया गया। इस दौरान महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
उन्होने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली सेविकाओं से उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया। केंद्र की मोदी सरकार व उत्तराखंड की धामी सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित होने वाली महिलाओं के साथ सेल्फी लेकर उनका उत्साह बढ़ाने का काम किया गया। आशा नौटियाल ने कहा कि जो महिलाएं भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर पाई या उनको जानकारी नहीं है, ऐसी महिलाओं को भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा जागरूक किया गया। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना था कि पार्टी द्वारा चलाए गए दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के लिए मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी भी प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहीं। इस प्रवास को लेकर महिला कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। उन्होने कहा कि 2024 के लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी पांच सीटें जितेंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
नेहा शर्मा