रुड़की के नेहरू स्टेडियम में आगामी 30 मई को होगा खाटू श्याम जी का विशाल महोत्सव

रुड़की।श्री खाटू श्याम आस्था मंडल लालकुर्ती द्वारा आगामी 30 मई को विशाल खाटू श्याम भजन महोत्सव का आयोजन रुड़की के नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा।उक्त् भजन महोत्सव कार्यक्रम की जानकारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी सचिन गुप्ता ने अपने आवास पर आयोजित हुई प्रेसवार्ता में दी।उन्होंने बताया कि हारे का सहारा,खाटू श्याम बाबा हमारा,लखदातार खाटू श्याम जी नीले घोड़े पर सवार खाटू नरेश और शीश का दानी,जितने निराले बाबा श्याम के नाम और भक्त हैं,उतना ही रोचक इनका इतिहास भी है।खाटू श्याम को पूरी दुनिया में शीश के दानी के नाम से भी जाना जाता है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व एक विशाल शोभायात्रा पूरे नगर में एवं मुख्य बाजारों में झांकियों के साथ निकाली जाएगी,इसके पश्चात खाटू श्याम जी के भजन का रसपान भक्तजनों द्वारा किया जाएगा।इस अवसर पर हरिराम चंदेरिया,अध्यक्ष अशोक महावर,राजेंद्र,पूजा गुप्ता,संयम अग्रवाल कोषाध्यक्ष,मनीष कुमार, सुरेश अग्रवाल,नरेश गुप्ता, रजत अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।