जिला कार्य समिति की एक दिवसीय बैठक 24 मई 2023 को कल्जीखाल में होगी आयोजित

गबर सिंह भंडारी

श्रीनगर गढ़वाल – जिला अध्यक्ष सुषमा रावत ने बताया कि पौड़ी जिले की जिला कार्यसमिति में महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहेंगे। बैठक में डाo धन सिंह रावत मंत्री उत्तराखंड सरकार, राजकुमार पोरी विधायक पौड़ी,विजय कपरवान जिला प्रभारी पौड़ी उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी पौड़ी की जिला अध्यक्ष सुषमा रावत एवं जिला महामंत्री शशि चन्द्र रतूड़ी ने बताया कि जिला कार्य समिति में अपेक्षित प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष/महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, महा-जनसंपर्क अभियान के मंडलों के संयोजक/सह-संयोजक, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व सांसद/विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष आदि मौजूद रहेंगे – गणेश भट्ट , जिला मीडिया प्रभारी भाजपा , पौड़ी गढ़वाल ।।