भारतीय किसान संघ उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद का जिला व  विकासखंडो का अभ्यास वर्ग  आर्थिक विषय तथा किसानों की समस्याओं पर चर्चा के बाद संपन्न

हरिद्वार- भारतीय किसान संघ उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद का जिला व  विकासखंडो का अभ्यास वर्ग  आर्थिक विषय तथा किसानों की समस्याओं पर चर्चा के बाद संपन्न, हरिद्वार जनपद का 2 दिन का जिला अभ्यास वर्ग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धीर मजरा भगवानपुर मे 20 व  21 मई  को समापन किया गया, जिसमें संगठन का आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमान कुशल पाल जी ने जिला, प्रांत और विकासखंड के सभी पदाधिकारियों के सामने न्यू  सदस्यता के माध्यम से संगठन का  आर्थिक पक्ष मजबूत करने की बात कही है, प्रांतीय सहायता के माध्यम से एवं संगठन को मजबूती देते हैं वर्ष में एक बार कार्यकर्ताओं को संगठन  को आर्थिक सहयोग का आग्रह रहता है और अभ्यास वर्गों के माध्यम से भी संगठन का पक्ष मजबूत किया जा सकता है,

इस अवसर पर संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा ने कहा कि विकासखंडो कै प्रवास निश्चित किए गए हैं, लक्सर विकासखंड का 17 जुलाई को अकोड़ा  में होगा, यशपाल जी जिला मंत्री प्रवास पर जाएंगे खानपुर विकास खंड का 13 जुलाई को खानपुर में होगा, जिला उपाध्यक्ष आजाद सिंह प्रवास पर जाएंगे बहादराबाद विकासखंड का 11 जुलाई को दुर्गा गढ़ शिव मंदिर पर जिसमें जिला अध्यक्ष राज सिंह वर्मा जी प्रवास पर जाएंगे, भगवानपुर 5 जुलाई को खजूरी में सतपाल राणा जी प्रवास पर जाएंगे , नारसन खंड का 20 जुलाई को नारसन खुर्द प्रांतीय कोषाध्यक्ष कुशल पाल जी प्रवास पर जाएंगे, रुड़की का अभी अभ्यास वर्ग सुनिश्चित किया गया, श्रीमान विजय त्यागी जी ने किसानों की समस्या पर चर्चा की, जिसमें वर्ष 2018 और 2019 सत्र का एक बालपुर चीनी मिल पर किसानों का बकाया है किसके लिए भारतीय किसान संघ 12 जून को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगा, 10:00 बजे सभी कार्यकर्ता रोशनाबाद जिला मुख्यालय पहुंचगे और सतपाल राणा जी प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यक्रम का समापन किया,

उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया व्यवस्थाओं की सराहना की , संगठन को मजबूत करने के लिए हम सब कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे ऐसा संकल्प सभी ने लिया, आज संगठन के कार्यकर्ता श्रीमान चंद्रपाल सैनी हकीमपुर तुर्रा का स्वास्थ्य पिछले दिनों दिक्कत में आ गया था लेकिन धीरे-धीरे सुधार हो रहा है अनिल कुमार जी सुरेंद्र सिंह अलबेल सिंह जी कुश कुमार आज कई कार्यकर्ता कार्यक्रम में नए लोग आज सुबह शामिल हुए सभी का धन्यवाद जिला मंत्री ठाकुर यशपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया