ढाबे की आड़ में शराब तस्करी करने वाले दो ढाबा संचालकों को थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचुला श्री के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में होटल ढाबों की आड़ में शराब बेचने, शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने वालों के विरूद्ध लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है ।
कल दिनांक 24 अगस्त 2025 को थानाध्यक्ष जाजरदेवल श्री मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 महावीर सिंह, हे0 का0 पंकज भण्डारी, का0 प्रकाश चन्द्र, का0 संजय कुमार ने ढाबे की आड़ में शराब तस्करी करने वाले दो ढाबा संचालकों क्रमशः 1- कस्बा जाजरदेवल में भट्ट भजनालय में अवैध शराब बेचने/ परोसने पर ढाबा संचालक मनोज भट्ट निवासी जाजरदेवल को गिरफ्तार किया गया । 2- धनौड़ा स्थित होटल मनदा में अवैध शराब बेचने/ परोसने पर ढाबा संचालक मनोज भण्डारी निवासी भण्डारीगांव को गिरफ्तार किया । अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 120 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।
