Share this Post

गैरसैंण में प्रातः भ्रमण के दौरान सीएम धामी का सरोकार: आजीविका समूह की महिलाओं और सफाई कर्मियों से की मुलाकात

भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार प्रातः विधानसभा परिसर में भ्रमण के दौरान जमीनी स्तर पर काम कर रही महिलाओं और सफाई कर्मियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं से मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना की और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर उनका फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण आजीविका को सशक्त करने में लगी बहनों का समर्पण वास्तव में प्रेरणादायी है। उन्होंने देवभूमि आने वाले पर्यटकों से अपील की कि “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर सभी पर्यटक अपनी यात्रा व्यय का कम से कम 5% हिस्सा स्थानीय उत्पादों की खरीद में लगाएँ, ताकि गाँव-गाँव की अर्थव्यवस्था को बल मिल सके।”

सफाई कर्मियों का हालचाल लिया

मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा परिसर में कार्यरत सफाई कर्मचारियों से भी बातचीत की। उन्होंने उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सफाई कर्मियों ने सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के लिए आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में सफाई कर्मियों की अहम भूमिका है। उन्होंने उनकी निष्ठा को ‘विकसित उत्तराखण्ड’ की दिशा में सामूहिक प्रयास का अनुपम उदाहरण बताया।

सामूहिक प्रयास से बनेगा “विकसित उत्तराखण्ड”

सीएम धामी ने कहा कि महिलाएं ग्रामीण आजीविका को आत्मनिर्भर बना रही हैं और सफाई कर्मी समाज को स्वच्छता की राह दिखा रहे हैं। यही सामूहिक प्रयास “विकसित उत्तराखण्ड” का सशक्त आधार है।

By admin