बिना सत्यापन के रह रहे बाहरी व्यक्तियों पर पिथौरागढ़ पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी
पिथौरागढ़ पुलिस का कड़ा रुख, किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर कोतवाली अस्कोट पुलिस ने 03 मकान मालिकों के किये कुल 20 हजार के चालान
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा बाहरी जनपदों से आये व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही तेज कर दी गई है।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष अस्कोट श्री सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अस्कोट क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान निम्न लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी –
शमशेर सिंह निवासी बगड़ीहाट निकट पावर ग्रिड द्वारा अपने किरायेदार का सत्यापन नही कराया था । शमशेर सिंह उपरोक्त का 5000 रूपये का नकद चालान किया गया ।
मनोज सिंह निवासी उपरोक्त द्वारा अपने किरायेदार का सत्यापन नही कराया था । मनोज सिंह उपरोक्त का 5000 रूपये का नकद चालान किया गया ।
संजय कुमार पाल निवासी उपरोक्त द्वारा अपने किरायेदार का सत्यापन नही कराया था । संजय कुमार उपरोक्त के विरूद्ध 10000 रूपये का कोर्ट चालान जारी किया गया ।
पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि यदि उनके आस-पास कोई बाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन के रह रहा हो तो इसकी सूचना नजदीकी थाना/चौकी को दें।
