भांग की अवैध खेती के विरुद्ध थाना गंगोलीहाट पुलिस की कार्यवाही
आज दिनांक 08.08.2025 को थाना गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रावलगांव में लगभग 10 नाली भूमि में की जा रही अवैध भांग की खेती को थानाध्यक्ष गंगोलीहाट श्री हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम, राजस्व उप निरीक्षक श्री हेमन्त कुमार एवं उनकी राजस्व टीम तथा ग्राम प्रहरी के सहयोग से मौके पर पहुँचकर नष्ट किया गया।
इस दौरान थानाध्यक्ष श्री डांगी द्वारा ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया तथा अपील की गई कि वे नशे से दूर रहें और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस का यह अभियान “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के अंतर्गत लगातार जारी रहेगा।
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
