किसानों ने किसानों के अनाज व गन्ने की समस्याओं को लेकर की बैठक।

सितारगंज: भारतीय किसान संघ की ब्लाक स्तरीय बैठक में अनाज पर कटौती, अनाज की कम कीमत, नवमी की मशीनों में अंतर, चीनी मिल को पीपीपी मोड पर देने,  गन्ना बीज निगम को बंद किए जाने व  गन्ना समिति से खाद बीज वितरण ना करने, किसानों को गन्ने की पर्ची समय पर ना दिए जाने आदि का मुद्दा छाया रहा। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री कुंवर पाल सिंह ने बताया कि उक्त समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी व संबंधित अधिकारियों वार्ता की जाएगी। जिलाध्यक्ष कृष्ण काधा तिवारी ने किसानों की एकजुटता पर जोर दिया। बैठक आगरा वाले गुरुद्वारे में हुई जिसकी अध्यक्षता सरदार केयर सिंह ने की तथा संचालन अनिरुद्ध राय ने किया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सरदार देशराज सिंह, श्रीपाल राणा, अजीत सिंह जोशन, प्रदेश संगठन मंत्री सुक्रम सिंह राणा, नवनीत मिश्रा, सुदामा मौर्य, जीत सिंह, साहब सिंह, भगवान सिंह, सुरेश सिंह, सोहन सिंह, अमन सिंह कंबोज, महेंद्र सिंह कंबोज, हरेंद्र कुमार, इंद्रदेव, कृपाल सिंह, पूरन चंद, संदीप सिंह, अवतार सिंह, अकाश सिंह, अनिल कंबोज,राजेश यादव आदि दर्जनो किसान मौजूद थे।