विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत रामसावाला के धूमनगर में मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

देहरादून- विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत रामसावाला के धूमनगर में मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
मार्ग का निर्माण कार्य एमडीडीए के माध्यम से ₹ 18.38 लाख की लागत से पूर्ण किया जायेगा।
विधायक ने कहा की विधानसभा सहसपुर के प्रत्येक क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने हेतु लगातार प्रयास कर रहे हैं। विभिन्न मद में मार्ग निर्माण कार्य स्वीकृत कराए जा रहे है। क्षेत्रवासियों को आवागमन सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा हैं।

इस अवसर पर उपस्थित सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक सहदेव सिंह पुंडीर का धन्यवाद किया।
इस दौरान ग्राम प्रधान बबली चौधरी, रकम चौधरी, जिला पंचायत सदस्य खेमलता नेगी, यशपाल नेगी, उप प्रधान ताहिर, रघुवीर, धर्म सिंह आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।