वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर करने को लेकर पूर्व सैनिक संगठन ने रोष व्यक्त किया

गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल

श्रीनगर गढ़वाल :- आज कीर्तिनगर ब्लॉक में गौरव सेनानियों ने वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर करने तथा भारी भेदभाव के चलते एक बैठक आहूत की गई जिसमें वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को प्रस्तावित करने की रूपरेखा के साथ सभी को समान रैंक के अनुसार पेंशन दी जानी चाहिए।
कीर्तिनगर ब्लॉक के संगठन अध्यक्ष हिक्मत सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया वन रैंक वन पेंशन में किया गया फेरबदल पूर्व सैनिकों को आघात पहुंचाने का है।
पूर्व सैनिक संगठन के संयोजक राजेंद्र सिंह चंद्र ने कहा कि विसंगतियों को दूर करने के बजाए सरकार राजनीति के चलते इसका पूरा फायदा रैंक अधिकारियों को दे दिया भूतपूर्व सैनिकों में निराशा उनका मनोबल कम हो रहा है।
इस अवसर पर बैठक में संगठन के अध्यक्ष यशपाल सिंह रौतेला, धर्म सिंह बिष्ट, भगवान सिंह, धर्म सिंह कैंतूरा, लखपत सिंह चौहान, बलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह बुटोला, कुंवर सिंह नेगी, रुकमा देवी, कुशाल सिंह बिष्ट आदि भूतपूर्व सैनिक उपस्थित थे