Share this Post

रुद्रपुर, 11 जून।भारतीय किसान संघ उत्तराखंड प्रदेश कार्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुद्रपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कुशल पाल राणा ने की, जबकि संचालन का दायित्व प्रदेश महामंत्री चौधरी कुंवरपाल सिंह ने निभाया।

बैठक में संयुक्त क्षेत्र संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित, संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा, अखिल भारतीय कार्य समिति सदस्य चंद्रकला चौहान, प्रदेश कौशल अध्यक्ष नरेश नौटियाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री मंगतू सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राणा, प्रबल सिंह नेगी, प्रदेश मंत्री मास्टर चेतराम नायक, ममता राणा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुधीर चौधरी, सुधीर शाही, नवनीत मिश्रा समेत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेशभर में चार प्रांतीय अभ्यास वर्ग होंगे आयोजित

बैठक में निर्णय लिया गया कि भारतीय किसान संघ उत्तराखंड प्रदेश के चार प्रांतीय अभ्यास वर्ग आयोजित करेगा। इसके तहत पहला अभ्यास वर्ग 5 अगस्त की दोपहर से 6 अगस्त की दोपहर तक उधम सिंह नगर और कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों के लिए आयोजित किया जाएगा। दूसरा अभ्यास वर्ग 19 अगस्त की दोपहर से 20 अगस्त की दोपहर तक हरिद्वार और देहरादून जनपदों के लिए, तीसरा अभ्यास वर्ग 23 अगस्त की दोपहर से 24 अगस्त की दोपहर तक रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जिलों के लिए होगा।

इन अभ्यास वर्गों में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, जिलों की संपूर्ण कार्य समिति, विकास खण्डों के अध्यक्ष और मंत्री अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री तथा संगठन मंत्री सभी वर्गों में भाग लेंगे।

आठ सत्रों में होगी कार्यशाला, ग्राम समितियों के प्रशिक्षण वर्ग भी तय

अभ्यास वर्गों में कुल आठ सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इन सत्रों में संघ की कार्यपद्धति, प्रीति नीति, कार्यशाला तथा प्रवास की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा होगी। साथ ही विकास खण्ड स्तर पर ग्राम समितियों के प्रशिक्षण वर्ग भी सुनिश्चित किए जाएंगे। इन्हें आगामी 30 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से सम्पन्न कराना होगा।

जिम्मेदारियों का हुआ वितरण

प्रदेश बैठक में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का भी वितरण किया गया। सुधीर चौधरी को लक्सर का बी प्रमुख, सुधीर शाही को मीना प्रमुख, मुक्त सिंह को जनजाति प्रमुख तथा सुंदर सिंह को अन्ना जैविक प्रमुख बनाया गया।

12 माह की कार्ययोजना तैयार, हर महीने होंगे कार्यक्रम

बैठक में आगामी 12 माह की कार्ययोजना भी तय की गई। इसके अनुसार:

  • जनवरी माह में प्रधानमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री को ग्राम समितियों की समस्याओं तथा विकास कार्यों हेतु पत्र प्रेषित किए जाएंगे।

  • फरवरी में सब्जी एवं गन्ने की बुवाई पर चर्चा होगी।

  • मार्च माह में कृषि विभाग के अधिकारियों को गांवों में बुलाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

  • जून में वृक्षारोपण की तैयारी तथा

  • जुलाई में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

  • अगस्त में किसान दिवस व हरियाली पूजा सम्पन्न होगी।

  • सितंबर में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

  • अक्टूबर में बिजली एवं बीज संबंधित समस्याओं पर चर्चा होगी।

  • नवंबर में गोपाष्टमी व देसी गाय पूजन कार्यक्रम आयोजित होंगे।

  • दिसंबर में सामूहिक भोज का आयोजन होगा, ताकि संगठन में आपसी मनमुटाव दूर कर एकता सुदृढ़ की जा सके।

ग्राम समितियों के प्रशिक्षण वर्ग 30 अक्टूबर तक पूरे करने के निर्देश

प्रदेश कार्य समिति ने यह भी निर्णय लिया कि ग्राम समिति स्तर के सभी प्रशिक्षण वर्ग आगामी 30 अक्टूबर तक सम्पन्न किए जाने अनिवार्य होंगे। इन वर्गों में ग्राम समितियों की कार्यशैली, सरकार से संवाद, स्थानीय समस्याओं का समाधान तथा संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी।

वाहनों व घरों पर संगठन के प्रतीक लगाने के निर्देश

सभी कार्यकर्ताओं को अपने वाहनों पर “भारतीय किसान संघ” लिखी हुई प्लेट लगाने, अपने घरों पर नेम प्लेट लगाने तथा गाड़ियों पर संगठन का झंडा लगाना अनिवार्य किया गया है।

संगठन विस्तार के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: कुशल पाल राणा

प्रदेश अध्यक्ष कुशल पाल राणा ने कहा कि संगठन विस्तार के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। गांव स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने हेतु यह अभ्यास वर्ग मील का पत्थर साबित होंगे।

विकासखंडवार कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी

अभ्यास वर्गों के बाद विकासखंड स्तर पर ग्राम समितियों के लिए वार्षिक कार्यक्रम तय किए जाएंगे। हर ग्राम समिति को यह सुनिश्चित करना होगा कि तय तिथियों पर कार्यक्रम संपन्न हों तथा संगठन की नीति गांव-गांव तक पहुंचे।

By admin