हिंदू नव वर्ष के अवसर पर ग्राम बिधौली में देवभूमि रक्षा अभियान संगठन के तत्वाधान में रैली का आयोजन किया गया

सहसपुर- हिंदू नव वर्ष के अवसर पर ग्राम बिधौली में देवभूमि रक्षा अभियान संगठन के तत्वाधान में रैली का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ दूधा देवी मंदिर बिधौली से प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी उपस्थित रहें। विधायक ने मौके पर मौजूद समस्त क्षेत्रवासियों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान दर्शन भारती, दिव्या रावत, धीरज गुलरिया ,क्षेत्र पंचायत सदस्य पौंधा शैलेश थापली, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या मंजू नेगी, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनूप सेमवाल, अनुराग कुकरेती, सुंदर राणा , राजकुमार मधवाल आदि ने भी अपने संबोधन में सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं अर्पित की।
रैली बिधौली से शुरू होकर डूगा – सुद्धोवाला – नंदा चौकी से होते हुए वापस बिधौली पहुंची.