Share this Post
चमोली-नंदानगर पुलिस ने अपहृत महिला को सकुशल बरामद किया, दो आरोपी गिरफ्तार।दिनांक 7 दिसंबर 2024 को वादी द्वारा थाना नन्दानगर में एक तहरीर दी गई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सुबह घास लाने के बहाने घर से निकली थी और शाम तक वापस नहीं लौटी। बाद में उन्हें अज्ञात स्रोतों से पता चला कि उनकी पत्नी किसी वाहन से नन्दप्रयाग की ओर गई है। इस सूचना के आधार पर थाना नन्दानगर में मु.अ.सं. 36/2024 धारा 140(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला से संबंधित प्रकरण होने के कारण, पुलिस अधीक्षक चमोली, श्री सर्वेश पंवार ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल थानाध्यक्ष नन्दानगर को एक टीम गठित कर गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए, गठित पुलिस टीम ने कुशल सुरागरसी और अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप, पंजीकृत मुकदमे 36/2024 धारा 140(3),69,61(2)क, 84 बी.एन.एस. से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरीश लाल पुत्र स्व. भगत लाल, निवासी ग्राम भाटियाणा, पोस्ट ऑफिस कोटडी, पटवारी क्षेत्र जाखपाटी, तहसील नारायणबगड़ (थराली) चमोली उम्र 37 वर्ष और राजेन्द्र लाल उर्फ राजन पुत्र स्व. बुद्धि लाल निवासी ग्राम नारंगी थाना नंदानगर घाट चमोली उम्र 43 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को नन्दानगर घाट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने महिला को भी सकुशल बरामद कर लिया है और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस टीम-
1. म0उ0नि0 पूनम खत्री
2. अप0उ0नि0नरेन्द्र सिंह तोमर
3. कां0 नरेश
4. हे0कां0 हरेंद्र सिंह

By admin

You missed