मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह से वार्ता कर “द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन से फंसे NIM उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह से वार्ता कर “द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन से फंसे NIM उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता का अश्वासन प्राप्त हुआ है। प्रशिक्षार्थियों को सकुशल निकालने के लिए NIM की टीम के साथ ही जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।