गांधी जयंती के अवसर पर  सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत भुड्डी के नव निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया।

देहरादून,गांधी जयंती के अवसर पर  सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत भुड्डी के नव निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया।
इस दौरान नेहरू युवा केंद्र देहरादून की ओर से ग्राम पंचायत के अंतर्गत स्वच्छ भारत 2.0 अभियान का भी शुभारंभ किया गया। नेहरू युवा केंद्र के द्वारा आगामी 31 अक्टूबर तक देहरादून में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान भुड्डी श्रीमती कोमल देवी, उप प्रधान विक्रम रावत, ग्राम प्रधान पेलियो नाथूवाला मनोज कश्यप, पूर्व प्रधान राजेंद्र बिष्ट, खेमचंद गुप्ता, वार्ड सदस्य मनजीत सिंह, सतपाल बुटोला, दुनिचंद राणा, रजनीश ध्यानी, नीटू सिंह आदि जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित रहें