मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की

देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जमरानी बाँध परियोजना पर शीघ्र कार्य प्रारम्भ कराये जाने व बावला नंदप्रयाग जल विद्युत परियोजना को जल्द शुरू करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने किसाऊ परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि उक्त परियोजना के क्रियान्वयन के लिए 6 राज्यों के बीच MoU होना है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से किसाऊ परियोजना के कार्यान्वयन को गति प्रदान करने का भी अनुरोध किया।