मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भेंट की

देहरादून ,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भेंट की और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सम्बंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का रिकॉर्ड रखने और उन पर की जा रही कार्यवाही का फॉलोअप करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है।