मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  “उत्तराखण्ड के महानायक” पुस्तक का विमोचन किया

देहरादून , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री आवास में “उत्तराखण्ड के महानायक” पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक श्री योगेश कुमार एवं श्री अजित द्वारा लिखी गई है। इस पुस्तक में उत्तराखण्ड के दस महान विभूतियों पंडित बद्री दत्त पाण्डे, गौरा देवी, पंडित गोविन्द बल्लभ पंत, गौरा पंत ‘शिवानी’, कबूतरी देवी, माधो सिंह भण्डारी, शैलेश मटियानी, श्रीदेव सुमन, तीलू रौतेली एवं वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के बारे में जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से सराहनीय प्रयास किया गया है। इस पुस्तक के माध्यम से प्रदेश की युवा पीढ़ी को उत्तराखण्ड की महान विभूतियों के कार्यों एवं उनके योगदान के बारे में जानकारी मिलेगी।