विधायक  सहदेव पुंडीर  ने  शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट मे लगी आग के प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया

देहरादून,  सहसपुर विधायक  सहदेव पुंडीर  ने  शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट मे लगी आग के उपरांत आज पुनः प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार विकासनगर, नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, उपनगर् आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, थाना इंचार्ज सेलाक़ुई आदि , क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी भी साथ रहें।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने सम्बन्धित अधिकारियों व प्लांट प्रशासन को शेष आग पर जल्द से जल्द काबू पाने व दोषी अधिकारियों पर उचित कार्यवाही करने के आदेश दिये।
साथ ही प्लांट प्रशासन को निर्देश दिये की वे 15 दिन के भीतर इस तथ्य के दस्तावेज प्रस्तुत करे की उक्त प्लांट का निर्माण मानकों के अनुरूप किया गया है अन्यथा तत्काल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को कही अन्यत्र स्थापित करें।