विधायक सहदेव पुंडीर ने जन कल्याण के कार्य कर रहे प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया

देहरादून , विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत आज विधायक  सहदेव सिंह पुंडीर  ग्राम पंचायत झाझरा स्थित् सुभारती अस्पताल द्वारा आयोजित “मैत्री उत्सव” कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने निस्वार्थ भाव से जन कल्याण के लिए कार्य कर रहे प्रबुद्धजनों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए मैत्री प्रशस्ती पत्र प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया।

इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा निर्धन परिवारों के लिए “सुभारती निरोग योजना” का भी शुभारम्भ किया गया जिसके तहत 1 ₹ प्रतिदिन के हिसाब से 6 माह तक जमा करने पर निर्धन परिवार जन को 25 हजार ₹ तक का निःशुल्क उपचार अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।

विधायक  ने कहा कि सुभारती अस्पताल द्वारा उक्त योजना के माध्यम से जिस प्रकार सेवा भाव से जरूरतमंद मरीजों के इलाज हेतु कार्य किया जा रहा है, यह बहुत सराहनीय बात है। इस अभियान द्वारा गरीब परिवार के लोगो को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और बीमारियों को रोकने में भी मदद मिलेगी।