मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के जैनल-देघाट मोटर मार्ग में हुई सड़क दुर्घटना पर खेद व्यक्त किया

देहरादून ,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के जैनल-देघाट मोटर मार्ग में हुई सड़क दुर्घटना पर खेद व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में मृत लोगों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने जिला प्रशासन को घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।