मुख्यमंत्री धामी ने प्रमुख निजी सचिव मदान को विधानसभा, बसेङा को आवास व उपाध्याय को सचिवालय कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी दोबारा संभालने के बाद टीम में शामिल अधिकारियों को जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर पुरानी टीम पर विश्वास जताया है। वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव कृष्ण कुमार मदान को मुख्यमंत्री कार्यालय विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव भूपेन्द्र सिंह बसेङा अब मुख्यमंत्री कार्यालय आवास की व्यवस्था देखेंगे। इसी तरह प्रमुख निजी सचिव प्रकाश चंद्र उपाध्याय मुख्यमंत्री कार्यालय सचिवालय का काम देखेंगे।