12-14 आयु वर्ग में 90 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 182.55 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

12-14 आयु वर्ग में 90 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले आज कम होकर 21,530 रह गए, कुल पॉजिटिव मामलों के सिर्फ 0.05 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में 1,685 नए मामले सामने आए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.75 प्रतिशत

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.33 प्रतिशत है

दिल्ली,आज सात बजे सुबह तक की अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 182.55 करोड़ (1,82,55,75,126) के पार पहुंच गया।  यह कार्य 2,16,22,613 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 90 लाख (90,06,782) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 10403330
दूसरी खुराक 9994485
  प्रीकॉशन खुराक 4398383
 

 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 18412557
दूसरी खुराक 17496759
  प्रीकॉशन खुराक 6745780
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 9006782
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 56607372
दूसरी खुराक 36629914
 

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 554099674
दूसरी खुराक 462064493
 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 202659572
दूसरी खुराक 184401346
 

 

 

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहली खुराक 126675891
दूसरी खुराक 114860363
प्रीकॉशन खुराक 11118425
प्रीकॉशन खुराक   2,22,62,588
कुल   1,82,55,75,126

 

लगातार गिरावट दर्ज करते हुए भारत में सक्रिय मामले आज कम होकर 21,530 रह गए। सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.05 प्रतिशत हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002LJVV.jpg

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 2,499 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,78,087 हो गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003QGHO.jpg

बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,685 नए मामले सामने आये।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0043EEL.jpg

पिछले 24 घंटों में कुल 6,91,425 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 78.56 करोड़ से अधिक (78,56,44,225) जांच की गई हैं।

साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.33 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.24 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0055UVI.jpg