एसजीआरआर इंटर कॉलेज सहसपुर देहरादून के प्रधानाचार्य डॉ रविंद्र कुमार सैनी को संस्था द्वारा उत्कृष्ट साहित्य सृजन हेतु “विलक्षणा साहित्य सृजन सम्मान 2022 ” से अलंकृत

सहसपुर ,भारत सरकार के नीति आयोग में रजिस्टर्ड संस्था “विलक्षणा” के “विलक्षणा साहित्यिक मंच” द्वारा संपूर्ण भारत से साहित्यकारों की प्रकाशित रचनाओं एवं काव्य संग्रहोँ के आधार पर चुनिंदा कवियों एवं साहित्यकारों को “विलक्षणा साहित्य सृजन सम्मान ” से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में एसजीआरआर इंटर कॉलेज सहसपुर देहरादून के प्रधानाचार्य डॉ रविंद्र कुमार सैनी को संस्था द्वारा उत्कृष्ट साहित्य सृजन हेतु “विलक्षणा साहित्य सृजन सम्मान 2022 ” से अलंकृत किया गया सैनी के कई अंग्रेजी काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं जिनका विमोचन प्रदेश के मुख्यमंत्रियों द्वारा किया गया है । सैनी का चौथा नवीन काव्य संग्रह भी प्रकाशित होने जा रहा है महानायक अमिताभ बच्चन ,शत्रुघ्न सिन्हा, भजन सम्राट अनूप जलोटा ,कई आईएएस अफसर, हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जैसी बड़ी हस्तियों के द्वारा डॉ. सैनी के काव्य सर्जन की प्रशंसा की जा चुकी है।