कांग्रेस ने उत्तराखंड में विकास को किया अनदेखा, नौजवानों को बनाया दिशाहीन: खट्टर

हल्द्वानी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड को मात्र मौज-मस्ती का अड्डा बनाकर छोड़ दिया। यहां विकास पर ध्यान नहीं दिया। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश केवल राज्य का निर्माण किया,बल्कि राज्य के विकास की रूपरेखा भी तय की। कहा कि आजादी के करीब 65 वर्ष तक देश के नौजवानों को जो दिशा मिलनी चाहिए थी, चहुमुंखी विकास होना चाहिए था, वह नहीं हुआ। कांग्रेस सत्ता की लालसा में राज कर बैठी। यही कारण रहा कि हमें लोकतंत्र तक का एहसास नहीं हो सका।
मंगलवार को हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डा. जोगेन्द्र रौतेला के समर्थन में बरेली रोड स्थित बैंक्वेट हाल में सभा करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकतंत्र होने के बावजूद हम 1975 तक कुछ और हकीकत रही। केवल एक वंश का राज चलता रहा। इसके बाद लोकतंत्र का स्वरूप बनने लगा। फिर भी अधिकांश दल अवसरवादी होकर देश को अस्थिरता के दौर में धकेलते रहे।उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार आई तब लोगों को सही जानकारी हासिल होने लगी। सड़कों के माध्यम देश को एक करने का काम हुआ। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना बनी। आज पूरे देश में सड़कें बनी। पहाड़ी राज्य में क्या दिक्कतें होती हैं? इसे भाजपा ने समझा और पूर्व पीएम बाजपेयी के समय उत्तराखंड का निर्माण हुआ। उन्होंने स्पेशल पैकेज भी दिया।
रिमोट कंट्रोल के पीएम थे मनमोहन
खट्टर ने कहा कि देश के लिए 2004 से 2014 तक का समय दुर्भाग्यपूर्ण रहा। तब पीएम मनमोहन सिंह थे। उन्हें अर्थशास्त्री कहा जाता था। उन्हें आंकड़ों का ज्ञान हो लेकिन वह रिमोट कंट्रोल से चलने वाले प्रधानमंत्री थे। जिनको जनता ने झेला।
सीएम खट्टर ने कहा कि 2014 में दूर की दूष्टि रखने वाला प्रधानमंत्री बना। नरेन्द्र मोदी ने राजनीतिक क्षेत्र में आने से पहले समाज के क्षेत्र में बहुत काम किया। वह इस प्रदेश से प्रेम रखते हैं। 2000 में सात दिन तक मोदी और मैं चारों धामों की यात्रा करके गए। वह कहते हैं, पहाड़ का व्यक्ति साफ मन का होता है। सभा को प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रत्याशी जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला तमाम नेता मौजूद थे।