भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ंगे, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हरिद्वार विस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।
कैबिनेट मंत्रियों, कई बार के विधायकों और बीजेपी सर्वे में मजबूत स्थिति में पाए गए सीटिंग विधायकों को दोबारा टिकट दिए गए हैं

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी हैं। संसदीय बोर्ड की बैठक में हर विधानसभा सीट में मंथन के बाद 59 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ंगे, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हरिद्वार विस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।
कैबिनेट मंत्रियों, कई बार के विधायकों और बीजेपी सर्वे में मजबूत स्थिति में पाए गए सीटिंग विधायकों को दोबारा टिकट दिए गए हैं। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा।  गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष, चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार संसदीय बोर्ड में शामिल थे।भाजपा की आज जारी सूची में हा ही में कांग्रेस से भाजपा में आए सरिता आर्य व दुर्गेश पाल कर भी टिकट दिया गया। इस सूची में
पुरोल- दुर्गेश
यमुनोत्री- केदार सिंह रावत
गंगोत्री – सुरेश चौहान
बदरीनाथ-महेंद्र भट्ट
थराली-भोपाल राम
कर्णप्रयाग- अनिल नौटियाल
रुद्रप्रयाग-भरत सिंह चौधरी
घनसयाली-भारती लाल शाह
देवप्रयाग-विनोद कंडारी
नरेंद्रनगर- सुबोध उनियाल
प्रतापनगर-विजय सिंह पंवार
धनोल्टी-प्रीतम सिंह पंवार
चरकाता- राम शरण नौटियाल
विकासनगर-मुन्ना सिंह चौहान
सहसपुर-सहदेव सिंह पुंडीर
धर्मपरु- विरोद चमोली
रायपुर- उमेश शर्मा
राजपुर रोड-खजान दास
देहरादून कैंट- सविता कपूर
मसूरी- गणेश जोशी
ऋषिकेश-प्रेमचंद अग्रवाल
बीएचईएल- आदेश
रुड़की प्रदीप बत्रा
खानपुर-देवरानी
मंगलौर- दिनेश पंवार
लक्सर- संजय
हरिद्वार ग्रामीण- स्वामी यतीश्वरानंद
यमकेशवर- रेनू
पौडी- राजकुमार
श्रीनगर – धन सिंह रावत
चौबटाखाल-सतपाल
लैंसडाउन- दिलीप सिंह रावत
धारचूला-धन सिंह धामी
डीडीहाट-बिशन सिंह चुफाल
पिथौरागढ-चंद्रा पंत
गंगोलीहाट-फकीर राम टम्टा
कपकोट-सुरेश
बागेश्वर-चंदन राम
द्वाराहाट- अनिल शाही
सल्ट- महेश जीना
सोमेश्वर-रेखा आर्य
अल्मोड-कैलाश शर्मा
लोहाघाट- पूरन सिंह
चंपावत-कैलाश
भीमताल-राम सिंह कैड़ा
नैनीताल-सरिता आर्य
कालाढूंगी-बीएस भगता
गदरपुर-अरविंद पांडे
किच्छा-राजेश शुकला
नानकमत्ता-प्रेम सिंह राणा
सितारगंज-सौरभ बहुगुणा
को टिकट दिया गया। रानीखेत, जागेश्वर, हल्द्वानी, लालकुऑ, रुद्रपुर, डोइवाला, कोटद्वार समेत 11 सीटों पर अभी फैसला नहीं हुआ। पौङी, द्वाराहाट अल्मोङा, थराली,में प्रत्याशी बदल दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि जिन 11 के करीब सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है। वहां टिकट का ऐलान होने में अभी चार से पांच दिन लग सकते हैं। यहां न केवल सहमति बनाने के प्रयास हो रहे हैं बल्कि कांग्रेस की सूची का भी इंतजार किया जा रहा है। इसके साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को निकाले जाने के बाद भी कुछ सीटों पर समीकरण बदले हैं जिससे इन सीटों का ऐलान होने में कम से कम चार पांच दिन लगना तय है।साभार जनपक्ष आजकल डॉटकॉम