देवप्रयाग विधानसभा के टॉपर छात्रों के लिए भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम 17 सितंबर से

प्रदीप कुमार
श्रीनगर।देवप्रयाग विधानसभा के बोर्ड परीक्षा में टॉपर रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आठ दिवसीय भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम 17 सितंबर से 23 सितंबर तक चलेगा। लगभग 88 छात्र-छात्राओं के साथ ही 100 लोगों के दल का नेतृत्व विधायक विनोद कंडारी करेंगे और कीर्तिनगर से भारत दर्शन कार्यक्रम की शुरुआत कर विस के टॉपर बच्चों को देश के नामचीन संस्थानों का भ्रमण कराएंगे।
विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि उनके प्रयासों से आज भारत दर्शन कार्यक्रम को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यक्रम घोषित कर ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने सीएम एवं शिक्षा मंत्री का आभार जताया और कहा कि वह अपने वेतन से करने वाले भारत दर्शन कार्यक्रम को हर साल जारी रखेंगे।
विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत टॉपर लखनऊ जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मिलने के बाद भी कानपुर से लेकर विभिन्न शहरों का भ्रमण करेंगे। छात्रों के लिए भ्रमण के लिए अलग ड्रेस कोड होगा। राम मंदिर देखने के लिए अयोध्या भी जाएंगे।
कहा कि पिछले साल भ्रमण पर जाने वाले छात्रों की बेहतर डायरी बनाने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। कहा कि संस्कृत विद्यालय के छात्रों को भी इसमें लिस्ट मिल तो शामिल कर दिया जाएगा।
विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि भारत दर्शन कार्यक्रम करने के बाद उन्होंने पाया कि देवप्रयाग विस में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट में शत-प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। हर बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में मेरिट लिस्ट में विस के छात्रों के नाम आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देवप्रयाग विस के छात्रों के लिए कैरियर काउंसलिंग सेल बनाने का कार्य किया जाएगा। ताकि बच्चे सही दिशा में अपना भविष्य चुनें।
कंडारी ने कहा कि छात्रों के लिए भारत दर्शन कार्यक्रम के बाद वह विस में दीदी भारत दर्शन कार्यक्रम भी शुरू करने जा रहे हैं। इसमें स्वयं सेवी संस्थाओं की मुख्य संरक्षिका को देश के विभिन्न फैक्ट्रियों से लेकर स्वरोजगार करने वाले उद्योगों का भ्रमण कराया जाएगा। ताकि विस में महिलाएं आगे आए और छोटे छोटे उद्योग स्थापित कर स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
विस के लगभग 200 स्वयंसेवी संस्थाएं हैं। जिसमें तमाम कार्य देखे जाएंगे। जिसके बाद भ्रमण शुरू होगा।
कहा कि नैखरी महाविद्यालय में कैंपस बनने का कार्य गतिमान है,देवप्रयाग में तिरंगा लगाने के साथ ही रघुनाथ मंदिर के ठीक सामने राजमार्ग पर सेल्फी प्वाइंट बनाया जायेगा। इस मौके पर केवल सिंह,नरेन्द्र कुंवर,देवेन्द्र बुटोला,पवेन्द्र पंवार,दीपक राणा,नरेश नेगी,उप्पी कंडारी आदि मौजूद थे।