विधायक सहदेव पुंडीर ने अपने कैंप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया

सहसपुर- सोमवार को सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने अपने कैंप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक का उद्देश्य ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना था। विधायक पुंडीर ने सभी कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए इस पहल में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

बैठक के बाद, विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर पौधारोपण किया। यह अभियान न केवल पर्यावरण को सहेजने की दिशा में एक कदम है, बल्कि स्थानीय समुदाय में हरित वातावरण को बढ़ावा देने का भी एक प्रयास है। विधायक ने इस पहल के माध्यम से लोगों को जागरूक करने और उनके बीच पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का लक्ष्य रखा।

इस दौरान सुखदेव फर्षवाण, पिंकी देवी,यशपाल नेगी,रीता केशी, ममता ठाकुर,किरण पंवार, विनोद पाल, आदि मौजूद रहे।