पिथौरागढ़ नगर के टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों, व्यापार मण्डल पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों व यातायात पुलिस के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।

 पिथौरागढ़- सुगम यातायात व्यवस्था जनपद पिथौरागढ़।
दिनांक- 25.04.2024 को उप जिलाधिकारी/ संयुक्त मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़,  आशीष मिश्रा एवं पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, परवेज अली द्वारा पिथौरागढ़ नगर के टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों, व्यापार मण्डल पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों व यातायात पुलिस के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों से सुगम यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में विचार विमर्श कर उनके सुझाव लिये गए। सभी के द्वारा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने व जाम की स्थिति से निपटने हेतु पूर्व की भाँति ट्रैफिक प्लान को पुन: लागू करने का अनुरोध किया गया। जिसके फलस्वरुप पिथौरागढ़ बाजार सहित अन्य व्यस्ततम सड़क मार्गों में पुन: नई यातायात व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिया गया है।
वन-वे व्यवस्था- निम्न सड़क मार्गों में वन वे व्यवस्था रहेगी-
रोडवेज से के0एम0ओ0यू0 स्टेशन- गुप्ता तिराहा-एप्टेक तिराहा- कोतवाली पिथौरागढ़-घण्टाकरण- सिल्थाम- वड्डा तिराहा- रोडवेज तिराहा तक।
नगर के निम्न सड़क मार्गों पर चौपहिया वाहनों की पार्किंग पूर्णतः प्रतिबन्धित है–
1- ऐंचोली से टनकपुर तिराहा होते हुए कुमौड़, जाखनी से ए0पी0एस0 तिराहा तक।
2- वड्डा तिराहा से जाखनी तिराहा तक।
3- शनि मन्दिर से जी0आई0सी0 लिंक रोड।
4- गुप्ता तिराहा से घण्टाघर-विजडम तिराहा तक।
5- रोडवेज तिराहा से टनकपुर तिराहा तक।
6- कुमौड़ से पुलिस लाईन तक।
उपरोक्त यातायात व्यवस्था का पालन न करने पर दिनांक 29.04.2024 से सड़क पर खड़ी गाड़ियों को क्रेन से माध्यम से खींचा जायेगा, जिसमें टूट-फूट की जिम्मेदारी वाहन स्वामी की रहेगी।
अतः सर्वसम्मानित नागरिकों को सूचित किया जाता है कि उक्त सड़क मार्गों पर कोई भी चौपहिया वाहन पार्क न करें, वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें। यदि कोई भी वाहन सड़क पर पार्क किया जाता है तो सम्बंधित वाहन एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्वयाही की जाएगी।