विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अपने कैंप कार्यालय में निर्धन परिवार जनों को आर्थिक सहायतार्थ चेकों का वितरण किया

 

सहसपुर, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अपने कैंप कार्यालय में निर्धन परिवार जनों को आर्थिक सहायतार्थ चेकों का वितरण किया।

इस दौरान विधायक ने गरीब व्यक्ति को पुत्री के विवाह हेतु, गंभीर बीमारी के उपचार हेतु, विधवा महिलाओं को और अत्यधिक गरीब व्यक्ति को परिवार के पालन पोषण में सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से स्वीकृत आर्थिक सहायता के चेक बांटे।
विधायक ने लगभग 25 लाभार्थियों को कुल 2.20 लाख के आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।

विधायक ने कहा निर्धन परिवारों को सहायता करना सदैव मेरी प्राथमिकता में रहा हैं। आर्थिक सहायता की यह धनराशि गरीब व्यक्ति के जीवन भर तो काम नही आ सकती लेकिन मुश्किल समय में उसे संबल जरूरी प्रदान करती हैं। मुख्यमंत्री राहत कोष एवं अन्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड सरकार हमेशा से ही गरीब परिवारों की मदद करती आई हैं, ताकि वे बिना किसी आर्थिक परेशानी के खुशहाल जीवन जी सके।

सभी लाभार्थियों ने मौके पर विधायक का धन्यवाद किया। इस अवसर पर दयानंद जोशी, पिंकी देवी, मुनेश देवी, अशोक नेगी, सुरेश उनियाल, चैती देवी, सतपाल, आदि जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।