जल कलश यात्रा के साथ जगदी माता मंदिर में पांच दिवसीय सतचण्डी यज्ञ शुरू

* प्रदीप कुमार

जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। नागेन्द्र देवता मेला एवं पर्यटन विकास समिति पट्टी लस्या के सौजन्य से ग्राम इजरा में ममगांई बंधुओं द्वारा नव निर्मित जगदी माता में जगदी माता मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य जल कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय सतचण्डी यज्ञ का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर पट्टी लस्या के 28 ग्राम पंचायतों के देवी देवताओं को रावल संग इजरा गांव में पारम्परिक वाद्य यंत्रों की थाप पर आमंत्रित किया गया। पांच दिवसीय यज्ञ में बजीरा से नागेन्द्र देवता की डोली,उच्छना से शक्ति माता आदि को रावल संग ग्राम इजरा में आमन्त्रित किया गया। इस अवसर पर धनकुराली,उरोली,ममणी,इजरा, गोर्ती,उच्छना आदि गांवों की महिलाओं ने जगदी माता व नागेन्द्र देवता के जयकारे लगाते हुए जल कलश यात्रा निकाली। इस अवसर पर विद्वान आचार्य पंडित राजेश्वर प्रसाद थपलियाल,आनन्दी थपलियाल,भानु प्रसाद ममगांई,आचार्य पंडित कैलाश थपलियाल,मनोज थपलियाल,विनय नैथानी,जयप्रकाश गोदयाल,नरेश सेमवाल, मंत्री थपलियाल,गणेश भट्ट, गोविंद राम थपलियाल,राजेश्वर सेमवाल, तुलसीराम,शांति प्रसाद उनियाल सहित अन्य पण्डितजनों ने विधि-विधान से पूजन कर पांच दिवसीय सतचण्डी यज्ञ का शुभारंभ किया है। इस दौरान समिति के सचिव विनोद मनोहर ममगांई,समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रधान जखोली विजेन्द्र सिंह मेवाड़,प्रधान धनकुराली धूम सिंह राणा,उरोली के पूर्व प्रधान दरम्यान सिंह राणा,पूर्व प्रधान गोर्ती किशन सिंह नेगी,प्रधान उरोली डा.संजय राणा, रावल बसंत सिंह राणा,रावल प्रेमदत्त मममगांई, विजय ममगांई,भानु प्रसाद ममगांई,बुद्धिराम ममगांई,विजेंद्र महंगाई,शिवप्रसाद ममगांई, अनुसूइया प्रसाद,गिरिश ममगांई,परेश्वर,दिवाकर, सुदर्शन,राम प्रसाद,देवी प्रसाद, अनिल,जगदीश, तुलसीराम,विजय, विकास ममगांई,कांतिराम ममगांई, पूर्णानंद जोशी,पवन ममगांई आदि कई लोग मौजूद थे।