भारतीय किसान संघ उत्तराखंड संगठन मंत्री  सुकर्म पाल राणा ने लक्सर विकासखंड प्रबास कर ग्राम समिति के गठन के लिए चर्चा की 

लक्सर भारतीय किसान संघ उत्तराखंड  प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राणा  के साथ लक्सर विकासखंड के गांव सैदाबाद नेतवाला मे संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा , लोकेश कुमार,  अंकित कुमार , विनेश कुमार , जयदीप सिंह आदि कार्यकर्ता ग्राम समिति के गठन के लिए आपस में चर्चा करते हुए वही  विकासखंड की रजबपुर गांव में  कृष्ण पाल सिंह की आवास पर सदस्य अभियान चलाते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष  सतपाल राणा  और संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा इस मौके पर एडवोकेट रविंद्र सिंह , सुमित कुमार , सुधीर कुमार , राकेश सिंह श्रीमान सिद्धार्थ , सुनील कुमार ,अरविंद चौधरी , दिनेश कुमार और  बाबूराम  ने भारतीय किसान सिंह की सदस्यता ग्रहण कर संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया,

उसके बाद लक्सर तहसील के गांव भूलनी जो श्रीमान जिला अध्यक्ष राज सिंह वर्मा जी का गांव है संगठन की सदस्यता और भारत माता पूजन की चर्चा करते इस अवसर पर संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा ने कहा कि भारतीय किसान संघ एक राष्ट्रवादी संगठन है और दुनिया का सबसे बड़ा किसानों के द्वारा चलाई जाने वाला किसानों के लिए काम करने वाला गैर राजनीतिक संगठन है जो किसी भी प्रकार की हिंसा करने वाले संगठनों का किसी भी आंदोलन में समर्थ नहीं करता, भारतीय किसान संघ 4 मार्च 1979 स्थापना दिवस से ही किसानों को लाभकारी लागत मूल्य फसल का मिलना चाहिए इसके लिए प्रयास करता रहा है किसान सम्मन निधि भारतीय किसान संघ की मेहनत का फल है जो आज हर किसान को₹2000 आर्थिक रूप में नगद किसानों के खाते में वर्ष में तीन किस्तों में अर्थात ₹6000 प्रति वर्ष मिल रहा है इसके अलावा जैविक खेती देसी गाय आधारित जिसको जीरो बजट खेती का नाम भी दिया है भर शिक्षक संघ समय समय पर इसका प्रशिक्षण देता है ग्राम समिति के लिए सक्रिय जागरूक आत्मविश्वास से भरपूर नौजवान 30 वर्ष से 50 आयु वर्ग के हर वर्ग के व्यक्ति हर उम्र के व्यक्ति संगठन को मजबूत करते हैं उसी के आधार पर आज भारतीय किसान संघ एक लाख गांव में अपने ग्राम समिति बनाने जा रहा है जो अपने में एक मिल का पत्थर साबित होगा