अवैध शराब तस्करी में फरार चल रहे वारण्टी को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

प्रदीप कुमार
पौड़ी /श्रीनगर गढ़वाल। अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।
जिसके क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्यायालय ने सम्बन्धित वारण्टी बबलू उर्फ चन्द्रमोहन (उम्र-48 वर्ष) पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी- ग्राम मोटाढाक रौतेली, प्रा0वि0-शिवराजपुर कोटद्वार को शिवराजपुर कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। उक्त वारण्टी अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
बबलू उर्फ चन्द्रमोहन (उम्र-48 वर्ष) पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी- ग्राम मोटाढाक, रौतेली प्रा0वि0-शिवराजपुर कोटद्वार।
1. अपर उपनिरीक्षक नरेश नौटियाल
2. आरक्षी 294 ना0पु0 सतीश शर्मा