पेयजल निगम- जल संस्थान सयुंक्त मोर्चे ने महेश भट्ट को बनाया उपनल का प्रदेश सयोजक*

* प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। पेयजल निगम-जल संस्थान सयुंक्त मोर्चे का गठन करते हुए प्रदेश व मंडल के पदाधिकारियों का चयन कर सूची जारी की है, जिसमे पेयजल के उपनल प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र को सयुंक्त मोर्चे मे उपनल का प्रदेश संयोजक बनाया गया है।

महेश चंद्र ने सूची जारी होते ही सयुंक्त मोर्चे के प्रदेश संयोजक खाली का धन्यवाद अदा किया व सयुंक्त मोर्चे का आभार प्रकट किया है। खाली ने बताया है की पेयजल व संस्थान द्वारा संचालित योजनाओ के निर्माण कार्यो को दोनो विभाग से हटाकर UUSDA को दे दिया गया, व भविष्य मे उन्ही के द्वारा इन सभी योजनाओ का रखरखाव भी किया जाना है, जिस कारण जल निगम व जल संस्थान विभाग ख़त्म होने की कगार पर है, व हम समस्त कार्मिको पर रोजी रोटी का संकट पैदा हो सकता है, इसी कारण अब सयुंक्त मोर्चे के गठन के पश्चात 20 जनवरी से कर्मबद्ध आंदोलन किया जा रहा है, जिसके सही संचालन के लिए सयुंक्त मोर्चे का गठन किया गया है, जिसमे उपनल कर्मचारियों की एहम भूमिका रहने वाली है। महेश ने बताया है संस्थान व निगम मे उपनल कार्मिक अधिक संख्या मे कार्यरत है, यदि उपनल कार्मिक हड़ताल पर चले जाएं तो प्रदेश मे कार्य ठप हो जायेगा। सरकार हमे मजबूर कर रही है इसे करने को। इसी क्रम मे कल 20 जनवरी को संस्थान के मुख्यालय देहरादून समेत प्रदेश के समस्त कार्यालयों मे सभी कार्मिक एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन का बिगुल बजाएंगे।
महेश चंद्र, प्रदेश संयोजक, पेयजल निगम – जल संस्थान संयुक्त मोर्चा