विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा श्रीनगर तहसील में राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक सिविल जागरूकता शिविर का आयोजन*

*प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। आज राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तहसील परिषद श्रीनगर में तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष रजनीश मोहन सिविल जज के नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता सिविल का आयोजन किया गया। जिसमें सिविल जज रजनीश मोहन द्वारा युवा युवतियों को कानून की जानकारी दी गयी और उन्हें अपने अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में बताया गया।
एवं बार संघ के अध्यक्ष प्रवेश जोशी ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्श को अपने जीवन में अपनाना चाहिए जिससे युवा सफल हो सके।
इस अवसर पर बार काउंसलिंग ऑफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी, अध्यक्ष प्रवेश जोशी, सचिन ब्रह्मानंद भट्ट, कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,विकास पंत, प्रदीप मैठाणी, विकास कठैत, देवी प्रसाद खरे, पी.एल.वी.सदस्य प्रति बिष्ट, पूनम हटवाल,रीडर ज्योतिष घिल्डियाल, आंसू लिपिक नीति आनंद, प्रकाश भारती उपनल कर्मचारी आदि उपस्थित थे।