राष्ट्रीय लोक अदालत सिविल न्यायालय द्वारा श्रीनगर में 170 मामलों का निवारण किया गया*

*राष्ट्रीय लोक अदालत सिविल न्यायालय द्वारा श्रीनगर में 170 मामलों का निवारण किया गया* दैनिक विराट न्यूज चैनल प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। आज दिनांक 9 दिसंबर को जनपद पौड़ी के वाहृय न्यायालय श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत पीठ की अध्यक्षता सिविल जज न्यायिक मजिस्ट्रेट रजनीश मोहन द्वारा की गई। जिसमें सदस्य विद्वान अधिवक्ता बलवीर सिंह रौतेला रहे वाहृय न्यायालय श्रीनगर द्वारा कुल 170 मामलों को निस्तारण किया गया जिसमें 13 प्रीलिटिगेशन के मामले 01दीवानी वाद 01पारिवारिक वाद 09 एन.आई.एक्ट के मामले 29 पुलिस एक्ट एवं 117 एम,वी एक्ट के मामले आदि शामिल थे तथा विभिन्न बैंकों द्वारा समझौते की धनराशि 2,33,920 रूपए (दो लाख तेंतीस हजार नो सो बींस रूपए ) की वसूली की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी,संरक्षक अनूप श्री पांथरी, सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,उपाध्यक्ष जगदीश सिंह जायडा़,उपाध्यक्ष विवेक जोशी, बलवीर सिंह रोतेला,देवी प्रसाद खरे,प्रदीप मैठाणी,सुमन रावत, सुरेंद्र सिंह रौथाण, आर.पी.थपलियाल,नितेश कुमार भारती एडवोकेट, न्यायालय में के कर्मचारी ज्योतिष घिल्डियाल रीडर, हिरदेश आशुलिपिक, नीति देवी कनिष्ठ लिपिक, बृजमोहन सिंह प्रतिलिपिकार, सोहन सिंह कार्यालय कर्मचारी, आनंद प्रकाश भारती उपनल कर्मचारी आदि लोग लोक अदालत में उपस्थित रहे डॉ.बी.पी.नैथानी स्वच्छ भारत अभियान का भी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार में विशेष योगदान रहा।